Rajma Chawal Recipe in Hindi :घर पर स्वादिष्ट राजमा चावल बनाने की आसान रेसिपी सीखें। बिल्कुल ढाबा स्टाइल राजमा चावल बनाने की विधि हिंदी में, वो भी आसान तरीके से।

Introduction – राजमा चावल
आज मैं आपके लिए ऐसी रेसिपी की बात करने जा रही हूँ, जो हर किसी का पसंदीदा है। और हर उम्र के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि काफी फायदेमंद भी होती है।राजमा चावल एक लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे हर घर में बहुत पसंद किया जाता है। यह डिश राजमा की मसालेदार ग्रेवी और नरम, चावल के संग परोसी जाती है।
राजमा चावल सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और ऊर्जा दोनों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। राजमा चावल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन और सेहत के लिए बहुत अच्छा है। इसके अलावा, इसमें मौजूद आयरन और विटामिन्स शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं। साथ ही, राजमा चावल बनाना भी काफी आसान है और इसे घर पर बनाकर आप अपने परिवार को स्वादिष्ट और हेल्दी खाना परोस सकते हैं।
जबकि चावल से इसे एक संतुलित और भरपेट भोजन का रूप मिलता है। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। इस ब्लॉग में, मैं आपको बताऊँगी कि कैसे घर पर आसानी से राजमा चावल बनाएं, step-by-step। साथ ही, आपको कच्चे मसालों के इस्तेमाल से लेकर सही ग्रेवी बनाने तक हर छोटा ट्रिक बताऊँगी। अगर आप इसे सही तरीके से स्वाद भी उतना ही लाजवाब होता है। ताकि आप इसे बिल्कुल घर पर ढाबा स्टाइल बना सकें।
राजमा चावल बनाने की आसान रेसिपी (पूरा कंटेंट)
सामग्री Rajma Chawal Recipe (Ingredients)
चावल के लिए:
- बासमती चावल – 1 कप
- पानी – 2 कप
- नमक – ½ चम्मच
राजमा के लिए:
- राजमा (Kidney Beans) – 1 कप
- पानी – 4 कप (उबालने के लिए)
- नमक – ½ चम्मच
मसाले और ग्रेवी के लिए:
- प्याज – 2 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 2 (मध्यम आकार, प्यूरी किए हुए)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई )
- तेल या घी – 2 चम्मच
- जीरा – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- गरम मसाला – ½ चम्मच
- हरा धनिया – 1–2 चम्मच (सजाने के लिए)
- तैयार होने का समय: 10 मिनट (prep) + 30–40 मिनट (cook)
- सर्विंग: 3–4 लोग
Rajma Chawal Recipe Step-by-Step Method राजमा बनाने की विधि
1. राजमा भिगोना (Soaking Rajma)
राजमा को रात भर पानी में भिगो दें। क्योंकि बहुत जरूरी है। यह न केवल इसे जल्दी पकने लायक बनाता है बल्कि पाचन में भी मदद करता है। यह soften होने और जल्दी पकने में मदद करेगा। अगर समय कम है, तो कम से कम 6–8 घंटे भिगोना जरूरी है। भिगोने से राजमा जल्दी पकता है भिगोने से राजमा नरम हो जाता है और मसालों का स्वाद अच्छी तरह से उसमें मिल जाता है।
2. राजमा उबालना (Cooking Rajma)
भिगोए हुए राजमा को धोकर कुकर में डालें। इसमें 2–3 कप पानी और ½ चम्मच नमक डालकर 4–5 सीटी लगाएँ।
गैस बंद करने के बाद कुकर को 5 मिनट आराम दें और फिर ढक्कन खोलें। उबला हुआ राजमा नरम और हल्का गाढ़ा होना चाहिए।
टिप: अगर राजमा थोड़ा सख्त लगे, तो थोड़े और पानी के साथ 1–2 मिनट और उबालें।
3. मसाला बनाना (Preparing Masala)
कढ़ाही गरम करें,कढ़ाही में तेल 2 चम्मच डाले। 1 चम्मच जीरा डालें। जीरा चटकने पर बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
अब 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और मिर्च डालें, 1–2 मिनट भूनें। प्यूरी किए हुए टमाटर डालें। तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग न हो जाए। मसालों को 2–3 मिनट अच्छे से भूनें, ताकि कच्ची खुशबू चली जाए।
4. मसाले डालना
सभी मसाले डालें इसमें ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर डालें। मसाले को 1–2 मिनट तक अच्छे से भूनें।
5. राजमा मिलाना (Mixing Rajma with Masala)
मसाले में उबला हुआ राजमा डालें। आवश्यकता अनुसार पानी डालें। 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। आखिर गाढ़ा gravy बनाएं। ताकि मसाले अच्छे से राजमा में घुल जाएँ।
अंत में ½ चम्मच गरम मसाला और हरा धनिया डालें।
टिप: अगर gravy बहुत गाढ़ी लगे, तो थोड़ा और पानी डाल सकते हैं। अगर ढाबा स्टाइल स्वाद चाहिए → rajma gravy थोड़ा गाढ़ा और मसालेदार रखें।
ताजे धनिया और हरी मिर्च डालने से स्वाद बढ़ जाता है।
चावल बनाने की विधि (Rice Cooking Method)
1. चावल धोना और भिगोना। 1 कप चावल धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
2. चावल बनाना (Cooking Rice)।
कुकर या सॉस पैन में 2 कप पानी + ½ चम्मच नमक डालें। भिगोया हुआ चावल डालें। 1–2 सीटी में पकाएँ, फिर गैस बंद करें और 5 मिनट ढककर रखें। हल्का फुला हुआ और नरम चावल तैयार है। और हल्का फुला हुआ चावल निकालें।
परोसने का तरीका (Serving Rajma Chawal)
गरमागरम राजमा चावल को ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। साथ में सलाद और अचार बढ़िया लगते हैं। यह रेसिपी ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट और घर जैसा लगेगी।

FAQ (Frequently Asked Questions)
Q: राजमा चावल जल्दी कैसे बनाएं?
A: राजमा को रातभर भिगो दें और प्रेशर कुकर में पकाएं। मसाले पहले से तैयार रखें।
Q: क्या राजमा चावल हेल्दी है?
A: हाँ, राजमा प्रोटीन से भरपूर है और चावल के साथ बैलेंस्ड खाना बनता है।
Q: राजमा चावल हेल्दी है या नहीं?
A: हाँ, राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। चावल के साथ बैलेंस्ड खाना बनता है।
Q: राजमा चावल में कितनी कैलोरी होती है?
A: 1 प्लेट राजमा चावल में लगभग 350–400 कैलोरी होती हैं।
Q: क्या राजमा चावल बच्चों के लिए सही है?
A: हाँ, छोटे मसाले कम करके बच्चों के लिए भी परोस सकते हैं।
Q: क्या राजमा चावल रात में खाया जा सकता है?
A: हाँ, हल्का मसालेदार और कम तेल वाला राजमा रात के लिए भी सही है।
परोसने का तरीका (Serving Tips)
राजमा को गरमागरम चावल के ऊपर डालें या side में रखें। ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएँ। साथ में पापड़, अचार और सलाद परोसें

Tips & Tricks for Perfect Rajma Chawal
- राजमा भिगोना जरूरी है – भिगोए बिना उबला राजमा कच्चा और सख्त रहेगा।
- मसाले भूनें अच्छे से – प्याज और टमाटर को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए।
- गाढ़ी ग्रेवी बनाएँ – ढाबा स्टाइल स्वाद के लिए।
- Chawal fluffy रखें – ज्यादा उबालने से चावल चिपचिपा हो सकता है।
- गरम मसाला अंत में डालें – इससे स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है।
- Optional Ingredients – हरी मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च या मक्खन डालकर स्वाद बढ़ाएँ।
Health Benefits स्वास्थ्य के फायदे
- प्रोटीन का स्रोत – राजमा शरीर के लिए प्रोटीन देता है।
- फाइबर से भरपूर – पाचन में मदद करता है और पेट को स्वस्थ रखता है।
- आयरन और मिनरल्स – शरीर में ऊर्जा बढ़ाते हैं।
- लो फैट और हेल्दी – तेल कम करके इसे डायट में शामिल किया जा सकता है।
- संतुलित भोजन – चावल और राजमा मिलकर एक बैलेंस्ड डाइट बनाते हैं।
Nutritional Information
- Amount per serving (1 plate ) – Component
- Calories – 350–400 kcal
- Protein – 12–15 g
- Carbohydrates – 60–70 g
- Fat – 6–8 g
- Fiber – 8–10 g
- Iron – 3–4 mg
Tip: कम तेल और कम मसाला डालकर इसे और हेल्दी बनाया जा सकता है।
Rajma chawal Conclusion
राजमा चावल की रेसिपी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, और इसका स्वाद ढाबा स्टाइल बिलकुल वही आता है, जैसे बाहर खाया जाता है। राजमा, जिसे अंग्रेज़ी में Kidney Beans कहते हैं, राजमा चावल न सिर्फ एक स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। घर पर इसे बनाना आसान है, और सही मसाले और ग्रेवी के साथ आप इसे ढाबा स्टाइल स्वाद दे सकते हैं।
इस रेसिपी को बनाकर आप अपने परिवार को हेल्दी, भरपेट और स्वादिष्ट भोजन परोस सकते हैं। चाहे लंच हो या डिनर, राजमा चावल हमेशा पसंद किया जाता है।.राजमा चावल सिर्फ स्वाद में लाजवाब नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य और ऊर्जा दोनों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन से भरपूर होता है। यह न केवल पाचन तंत्र के लिए अच्छा है, बल्कि हृदय स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर को भी बढ़ाता है। चावल के साथ मिलाकर यह व्यंजन संतुलित और भरपेट भोजन बन जाता है।
- राजमा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है।
- Step-by-step विधि से इसे आसानी से बनाया जा सकता है।
- सही मसालों और गरम मसाला के साथ स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
- हेल्दी और संतुलित भोजन के लिए चावल के साथ राजमा एकदम perfect है।
- तो, अगली बार जब आप घर पर कुछ स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना चाहें, तो यह राजमा चावल की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी जरूर ट्राय करें।
उम्मीद है यह रेसिपी आपको पसंद आई होगी और आप इसे ज़रूर ट्राई करेंगे। अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे गरमा-गरम परोसें और आनंद लें।अब आप भी इस आसान रेसिपी के साथ घर पर स्वादिष्ट राजमा चावल बना सकते हैं और हर किसी को खुश कर सकते हैं
राजमा चावल एक स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन है, जिसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है। इस रेसिपी को स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करके आप ढाबा स्टाइल राजमा चावल आसानी से बना सकते हैं।और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है।
Rajma Chawal banane ki vidhi
पंजाबी राजमा बनाने की विधि
How to make Rajma Chawal in Hindi
Rajma chawal banane ki recipe
राजमा मसाला बनाने की विधि
राजमा सब्जी रेसिपी